गुलाब का शर्बत (gulab ka sharbat recipe in Hindi)

#Cj #week2
आज हम बना रहे हैं टेस्टी गुलाब का शर्बत जिसे हम बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते है। इसमें हम कोई भी कलर मिक्स नही कर रहे हैं। इसमें चुकंदर और गुलाब को मिक्स करके तैयार कर रहे है। ये हमें ठंडक प्रदान करता है। टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है। इसे हम पानी , दूध , लस्सी मैं भी डाल कर यूज कर सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम गुलाब की पंखुरी को अलग कर लें।2 से 3 बार पानी से अच्छी तरह से धो लें।
सभी सामग्री को एक साथ रख लें।
मिक्सर ग्राइंडर में गुलाब की पंखुरी और चुकंदर को काट लें और थोड़ा सा पानी डाल कर बारीक पीस लें। - 2
अब एक पैन में चीनी डाले और उसी पैन में चलनी की हेल्प से गुलाब के पेस्ट को छान लें। थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर अच्छी तरह से छान लें।
इसमें 1 गिलास पानी डाल दें। अच्छी तरह से चीनी के साथ मिक्स करें। और गैस मै पकने के लिए रख दें। - 3
शर्बत को हमे चलाते हुए पकाना हैं। इसे हमे शहद की तरह गाड़ा करना है। चाशनी नहीं बनानी है।
शरबत ठंडा हो जाए तब हम इसमें नींबू का रस डाल दें और मिक्स कर लें। 2 चम्मच गुलाब जल भी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। - 4
ठंडा होने पर बोतल में भर लें । गरमी भर इसे बना कर एंजॉय करे। बहुत ही टेस्टी शरबत बन कर तैयार है। एक बार आप भी बनाए और एंजॉय करे।
- 5
ठंडा ठंडा कूल कूल
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)