पतोडे(patode recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
अरबी के पत्तो को अच्छी तरह से धो लें और सूखा ले। पत्तों के पीछे से डंडल को तोड़ ले उसके साथ पतली सी झिल्ली भी हटा ले।बेसन में नमक मिर्च जीरा पाउडर चाट मसाला अमचूर पाउडर हल्दी सोडा हींग डाल कर मिला लें।
- 2
बेसन मे पानी डाल कर धो बना ले। थाली में अरबी का एक पत्ता रख दें। पत्ते के ऊपर अच्छे से घोल लगा दे। दूसरा पत्ते को उसके ऊपर रख दे,उसके ऊपर भी घोल लगा दे इसी तरह तीन से चार पत्तों पर घोल लगा दे।
- 3
फिर सभी पत्तों को एक साथ रोल बना ले। इस तरह सभी पत्तों को घोल लगकर रोल बना ले।
- 4
एक बर्तन में पानी डाल कर उसके ऊपर छलनी रख दें। रोल को छलनी में रख कर ढक दें। पानी को उबलने दें। पत्तों को अच्छी तरह से गलने दे नहीं तो गले में खराश होने लगती हैं।
- 5
चाकू या काटे को पत्तों में डाल कर देखे अगर साफ आता है तो पत्ते गल गया है और गैस से उतार कर ठंडा होने दें फिर गोल पीस मे काट ले।
- 6
कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें गोल पीस डाल कर सुनहरे (करारे)होने तक सेके बार बार पलटना नहीं है
- 7
गरमा गर्म पतोडे तैयार है। सॉस या चटनी किसी से भी खा सकते है ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (4)