कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम काजू को पानी में भिगो के 20मी. के लिए रख देंगे।फिर इसे मिक्सर में पानी के साथ पतला पेस्ट तैयार कर लेंगें।
- 2
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे, ज़ब तेल गर्म हो जाये तो उसमें राई और मेथी डालकर ताड़काएंगे। जब यह तड़क जाये तो इसमें हींग डालेंगे। अब इसमें करी पत्ता, लाल मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर और अदरक डालकर भूनेंगे।
- 3
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालेंगे फिर भूनेंगे। साथ ही थोड़ा पानी डालकर टमाटर को पकाएंगे। अब इसमें काजू मिल्क डालेंगे।
- 4
कैश्यू मिल्क डालने के बाद इसे कुछ देर अच्छी तरह से भून लेंगें। जब इससे तेल छूटने लगे तो इसमें पानी डाल कर कुछ देर पकाएंगे।
- 5
अब इसमें इमली पानी और नमक डालकर 2-3मी. और पकाएंगे।
- 6
अब कैश्यू करी बन कर तैयार हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16496097




















कमैंट्स (5)