मिलवां दाल लौकी#Home #Mealtime

लौकी और मूंग दाल मिला कर सब्जी बनाने से हमें दाल अलग से नहीं बनानी पड़ती है और लौकी का स्वाद बढ़ जाता है ।आप चने की दाल में बनाते होंगे ।वो पचने में भारी होती है।ये सुपाच्य है । हम इसे दोपहर के भोजन में बनाते हैं।
मिलवां दाल लौकी#Home #Mealtime
लौकी और मूंग दाल मिला कर सब्जी बनाने से हमें दाल अलग से नहीं बनानी पड़ती है और लौकी का स्वाद बढ़ जाता है ।आप चने की दाल में बनाते होंगे ।वो पचने में भारी होती है।ये सुपाच्य है । हम इसे दोपहर के भोजन में बनाते हैं।
Steps
- 1
दाल को धो कर कुकर में डाल दें।फिर लौकी छील लें और काट कर वह भी कुकर में डाल दें।थोड़े बड़े टुकड़े रखे नहीं तो कुकर मे बहुत पक जायेंगे।
- 2
अब कुकर में मूंग दाल के हिसाब से पौन कप पानी डालें ।लौकी भी पानी छोड़ती है ये सावधानी रखें ।अब इसमें एक चुटकी हींग, हल्दी और नमक डाल दें ।एक चम्मच तेल डाल के पकाने के लिये ढक्कन लगादें। दाल और लौकी दोनों जल्दी गल जाते हैं इसलिये एक लम्बी सीटी ले कर सिम पर रखें । एकाद मिनिट सिम पर रख कर गैस बंद कर दें।
- 3
इस बीच आप टमाटर बारीक टुकड़ों में काट लें । दूसरे बर्नर पर कढ़ाई रखें।2 टी स्पून तेल डालें।गरम हो जाने पर राई और जीरे से छौंक लगायें और बारीक कटे टमाटर डाल दें।उन्हें भूने जब वे तेल छोड़ने लगें तब उसमें धना पाउडर डालें।थोड़ा और भून लें।सबसे बाद में पिसी और कुटी लाल मिर्च स्वाद के हिसाब से डाल दें।
- 4
कुकर ठंडा हो गया होगा ।खोल कर सब्ज़ी को तैयार टमाटर में डाल दें ।बारीक कटी हरी धनिया डालें और अच्छे से सब मिला लें । इस सब्जी़ को आप रोटी,पराठें या पूरी...जो मन हो उसके साथ खायें ।
Similar Recipes
More Recipes
-

Fee marie
-

Crumbs & Chaos
-

Hadiza Ado Bello
-

Lubna’s Kitchen
-

Tasty Veg Cooking
-

Supriya Devkar
-

Vedangi Kokate
-

Diet biscuits with custard flavour 🫓 🫓
Kulsoom Bukhari
-

Nutan Shah
-

Gatte ki kadhi and dry Masala gatta
Prachi Maheshwari
-

Nutella Banana Peanut Butter Spring Rolls
The_Road_Less_Devoured
-

Kels Ro
-

Suji(Semolina)-Poha Veggie Appam
Suvas Shah
-

Daniella Ferreira
-

Orecchiette with Sausage, Cauliflower, Peas and Breadcrumbs
The_Road_Less_Devoured
-

Sara Sameer
-

Sonia Chaturvedi
-

@Tehmina_Ameen
-

Julianne
-

AefaanTreats














Comments (4)