मठरी ज़रा हट के #Family #Lock

हमारे यहाँ मठरी बहुत बनती है और खबती भी है।मैदा नुकसान करता है ।इसलिये मां आटे की मठरी बनातीं थीं ।वो आज भी बनती है ।इसमें थोड़ा सा मैदा भी डलता है। ये एकदम सादी भी बन सकती है । इसमे मैंने सूखी मैथी भाजी का पाउडर डाला है।आप इसमें तिल,कसूरी मैथी कलौंजी जो भी पसंद हो डाल कर बना सकती हैं
मठरी ज़रा हट के #Family #Lock
हमारे यहाँ मठरी बहुत बनती है और खबती भी है।मैदा नुकसान करता है ।इसलिये मां आटे की मठरी बनातीं थीं ।वो आज भी बनती है ।इसमें थोड़ा सा मैदा भी डलता है। ये एकदम सादी भी बन सकती है । इसमे मैंने सूखी मैथी भाजी का पाउडर डाला है।आप इसमें तिल,कसूरी मैथी कलौंजी जो भी पसंद हो डाल कर बना सकती हैं
Steps
- 1
सबसे पहले आटा और मैदा छान लें ।फिर उसमें नमक और मैथी भाजी पाउडर डाल दें । हमारे यहाँ ठंड में मैथी भाजी सुखा कर रखने का चलन है । उसी का पाउडर डाला है । आप कसूरी मैथी डालें या उसके बिना भी बना सकती हैं । अब हलका गरम तेल मोयन के लिये डालें । खूब मिस मिस कर मोयन मिलायें । आटे को मुट्ठी में बंध जाना चाहिये ।वो बिखरे नहीं तो समझें मोयन ठीक है ।
- 2
आटे को थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर माडे़ं । आटा कड़ा होना चाहिये ।अब हाथ में थोडा तेल लगा कर गुथे हुऐ आटे में से तलने के लिये मठरी बनायें ।ध्यान रहे लोई नहीं बनानी है और बेलना भी नहीं है।थोड़ा आटा तोड़े और दबा कर मठरी बनायें ।
- 3
अब तलने की तैयारी....कढाई आंच पर चढ़ाएं और तेल खूब तेज़ गरम करें ।अब गैस सिम पर करके एक एक करके मठरी डालें ।7/8 मठरी एक बार में आ जाती हैं । बहुत ज्यादा न सेकें ।मठरी का रंग बदलने लगता है।हल्की गुलाबी होने लगे तो पलटें और थोड़ा सेंक कर निकाल लें। दूसरा घान डालते समय फिर तेल तेज गरम करें और सभी मठरियां सेक लें।मठरियां तैयार हैं
- 4
मठरी अचार,चटनी, सास या गरमा गरम चाय के साथ खायें । मैंने 4/5/6 व्यक्तियों के लिये सामग्री बतायी है ।16/18 मठरी इतनी सामग्री में बनती हैं ।कंजूसी से खिलायेंगी तो तीन चार बार शाम की चाय में काम आ जायेंगी ।दिल खोल के खाने देंगी तो 2 लोग 2 दिन में चलते फिरते खत्म कर देंगे ।
Similar Recipes
More Recipes
-

Fee marie
-

Crumbs & Chaos
-

Hadiza Ado Bello
-

Lubna’s Kitchen
-

Tasty Veg Cooking
-

Supriya Devkar
-

Vedangi Kokate
-

Diet biscuits with custard flavour 🫓 🫓
Kulsoom Bukhari
-

Nutan Shah
-

Gatte ki kadhi and dry Masala gatta
Prachi Maheshwari
-

Arpita Mukherjee
-

Naomi
-

carrie
-

Chef Nena
-

Abiha Naqvi Naqvi
-

Sugra Kushalgadhwala
-

Mitey Gloria
-

Priya Malhotra Drishti Panjwani
-

Shreya Desai
-

Prachi jindal
-

Appam with mutton leg curry(ATTUKAL PAYA)
Anandhi Suresh
-

Al~Fadir's Cuisine
-

Rachel Karan
-

Amina Halilu




Comments (5)