बटाटा वडा (Batata Vada)

बटाटा वडा (Batata Vada)
Steps
- 1
बटाटा वडा बनाने के लिए सबसे पहले हम आलू को बॉयल करके उसके छिलके निकाल के मेस करेंगे। फिर एक पेन मैं तेल गरम करेंगे। तेल गर्म हो जाए फिर इसमें राई डालेंगे। राइ स्प्ल्टर जाए फिर इसमें क्रश किया हुआ अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और कड़ी पत्ता ऐड करेंगे फिर उसे थोड़ा सिकने देंगे फिर हल्दी ऐड करके सबको अच्छे से मिक्स करके आलू के मिक्सर में ऐड करेंगे।
- 2
अब हम सारे मसाले ऐड करेंगे। फिर स्वाद अनुसार नमक, नींबू का रस और हरा धनिया ऐड करके सबको अच्छे से इस तरह से मिक्स करेंगे। अब हम इस तरह से इसके वडे बनाएंगे ।
- 3
अब हम एक बाउल में बेसन लेंगे। फिर इसमें एक चुटकी सोडा, चुटकी नमक और पानी डालकर इस तरह से बेटर तैयार करेंगे। अब हम एक कढ़ाई में तेल गरम करेंगे गैस का फ्लेम मीडियम रखेंगे।
- 4
अब हम वड़े को बेटर में इस तरह से डीप करके फ्राई करेंगे। एक साइड हल्के ब्राउन हो जाय फिर पलटा के दूसरी साइड भी इस तरह से फ्राई करेंगे ।
- 5
हमारे गरमागरम बटाटा वडा बन के तैयार हैं । मैंने इससे लहसुन की चटनी और हरी मिर्च के साथ सर्व किया है।आप इसे हरी चटनी और टमैटो केचप के साथ भी सर्व कर सकते है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। तो आप मेरी यह बटाटा वडा की रेसिपी घर पर जरूर ट्राई कीजिए।
Similar Recipes
More Recipes
-

Samantha B
-

Besan Barfi - Chickpeas Flour Sweet
Surekha Dongargaonkar
-

Shobha Rathod
-

Leahgathukia -

Ryan
-

Ryan
-

Ryan
-

Ryan
-

Classic Marwadi (Rajasthani) yogurt Kadhi
Bina Samir Telivala
-

Teri-lynn
-

Angelica
-

Cauliflower gratin with healthy béchamel sauce recipe
Olive Oils from Spain
-

stuart.eaton.12
-

spicequeen
-

Jyoti Shashank Tiwari
-

Mrs. Rashid
-

Rakhi Majumder
-

Jyoti Harisinghani
-

Padmini Venkatesan
-

Disha D'Souza
-

Fakhra Rubab
-

liarra





















Comments (14)