कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द दाल को 3-4 घंटे तक पानी मे डालकर रखे। दाल जब पूरी तरह पानी मे फूल जाए तो उसे पानी से निकाल ले और मिक्सी में पीस ले।
- 2
अब पिसे हुए दाल में नमक, जीरा और कद्दूकसअदरक डालकर अच्छी तरह फेंटे। फेंटे हुए दाल का छोटा लोई निकाल कर पानी मे डाले। जब लोई उपर आ जाये तो समझ ले कि दाल अच्छी तरह मिक्स हो गया है और बड़े बनाने के लिए तैयार हो चुका है।
- 3
एक पैन में तेल गर्म करें। पीसे और फेंटे हुए दाल का एक लोई हथेली पर ले और उसे बॉल बनाकर थोड़ा दबाकर चपटा कर दे और गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तले। बड़ा तैयार हो गया । इसी प्रकार अन्य बड़े भी तल ले।
- 4
एक बाउल में 2 चम्मच चीनी डालकर पानी हल्का गर्म कर ले। अब तले हुए बड़े को 5-6 मिनट के लिये इस पानी मे डाल दे। इसी बीच एक अलग बाउल में दही ले और उसमे 3 चम्मच चीनी डालकर चम्मच से अच्छी तरह फेंट लें। दही बड़े के लिये गाढ़ी मीठा दही तैयार है।
- 5
अब गर्म पानी मे डाले हुए बड़े को निकाले और उसे निछोड़कर पूरा पानी निकाल दे। अब उस बड़े को एक प्लेट में निकाले। उसके उपर दही फेंटा हुए मीठा दही डाले।अब दही के उपर स्वादानुसार चाट मसाला, जीरा एवं लाल मिर्च पाउडर डालें। अंत मे दही बड़ा के ऊपर खट्टी मीठी इमली चटनी डालकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (21)