साबूदाना खिचड़ी (sabudana khichdi recipe in Hindi)

Priyanka Shrivastava @cook_9529226
ये रेसिपी आप सब ज़रूर उपवास व्रत में बनाते होंगे एक बार इस तरीके से बनाये खिले हुए साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना खिचड़ी (sabudana khichdi recipe in Hindi)
ये रेसिपी आप सब ज़रूर उपवास व्रत में बनाते होंगे एक बार इस तरीके से बनाये खिले हुए साबूदाना खिचड़ी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से साफ कर 5 से 6 घण्टा भिंगो कर रख देंगे(बहुत ज्यादा पानी डाल कर नही रखना है)..
- 2
अब कढाई में तेल या घी गरम करे और मूंगफली को तल कर निकाल लेंगे
- 3
अब जीरा तड़काएं और मिर्च डाल कर 2 सेकंड तक चलाये फिर कटे हुए आलू डाल कर पकाएं बीच बीच मे चलाते रहे आंच धीमी से मध्यम रखें
- 4
अब आलू लाल हो जाय तब टमाटर डाल कर,थोड़ा सा नमक डालकर पकाएं और भिंगोया हुआ साबूदाना डाल कर अच्छे से चलाएं
- 5
करीब 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें और तली हुई मूंगफली डाल कर मिक्स करें और चाहे तो हरा धनिया पत्ता डाले, तैयार है खिले हुए साबूदाना खिचड़ी …..😊
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13219893






कमैंट्स (13)