सूजी आटे का डोसा(suji aate ka dosa recipe in hindi)

Ruchi Khanna @cook_26268852
सूजी आटे का डोसा(suji aate ka dosa recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी और गेहूं के आटे को दही में मिलाके आधे घंटे के लिए ढककर रखेंगे
आलू प्याज़ अपनी इच्छा है भरने में डालना हो तो डाले - 2
आधे घंटे बाद उसमे नमक सोडा गरम मसाला सब अच्छे से मिलाके एक घोल तैयार करेंगे थोड़ा पतला घोल जिससे डोसा अच्छे से फैल जाए
- 3
तवा गरम करके चिकना करेंगे घी डालके उसपर पानी का छिटा मारके कपड़े या टिशू से तवे को पोछेंगे फिर डोसे के घोल को हम एक कटोरी या बड़े स्पून से डालके फैलाएंगे
- 4
फैलाके घी चारो तरफ डालके ऊपर से भी डालके सेकेंगे जब एक तरफ अच्छे से सीक जाए तो दूसरे तरफ सेकने की जरुरत नही है
- 5
दूसरी तरफ सेकना नही है हमारा डोसा तैयार है हमे आलू भरना हो भुना हुआ तो भरले या महीन छोटे प्याज डालदे मैंने प्याज़ डालके डोसा बनाया है हमारा प्याज़ का डोसा तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14687472


















कमैंट्स (5)