कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कड़ाई में 2 चम्मच ऑइल डालकर गरम कीजिए, जीरा भूनें हल्दी, लाल मिर्च डालकर.. अदरक-हरी मिर्च पेस्ट भून लें.. फिर उबले हुए आलू को हाथ से मिसलकर डाले नमक डालकर मिलाए बाकी सब मसाले डालकर हरा धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिलाकर कुछ सेकंड भूनें।
- 2
अब ब्रेड को कटोरी या कुकीज कटर से बीचोंबीच से गोल गोल काट लीजिए एक पीस पर चटनी और दूसरे पर सॉस लगाकर तैयार आलू मसाला रखिए दूसरे पीस से ढक दीजिए...
- 3
अब एक बाउल में बेसन, बेकिंग सोडा, नमक, हल्की सी मिर्च और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा गोल बनाकर रखें।
- 4
फिर एक कढ़ाई में ऑइल डालकर गरम कीजिए और तैयार ब्रेड पकोड़े को बेसन में डुबाए और गरम ऑइल में छोड़ते हुए अलट पलटकर गोल्डन होने तक सेक लीजिए इसी तरह से सारे ब्रेड पकोड़े बनाकर तैयार कीजिए और गरमागरम चटनी व सॉस के साथ सर्व कीजिए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/10355517













कमैंट्स