कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लिट्टी को बनाने के लिए आटा गूथ कर रख लें।अब एक बाउल में प्याज,लहसुन,हरीमिर्च, अदरक,अज्वाइन,भरा मिर्च का अचार,2 चम्मच तेल,नीम्बू का रस डाल कर अच्छे से मिला लें।अब सत्तू डाल कर भी मिलाकर रख दें।
- 2
चोखा बनाने के लिए सबसे पहले आलू,बैंगन, टमाटर को अच्छे से पका कर गैस से उतार लें।अच्छे से छिल कर मैश कर लें। अब उसमें प्याज, लहसुन,मिर्च, भरे मिर्च का मसला,नींबू,धनियापत्ती, नमक,डालकर मैस करें। चोखा तैयार है।
- 3
अब आटे की लोई काट कर इसकी चकली बनाएं और उसके बीच मे सत्तू डाल कर बन्द करते हुए गोल आकार में बना लें। अब एक भगोने में पानी उबाले और लिट्टी को भगोने में डाल कर 2-3 मिनट तक उबालें। अब भगोने से निकाल कर रख लें।अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करे और उबली लिट्टी को कढ़ाई में डाल कर छान लें लिट्टी तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12485627




कमैंट्स (5)