बूंदी के लड्डू

बूंदी के लड्डू
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में एक कप बेसन को छान कर डाल दे।
- 2
थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर गुठली रहित घोल बना ले(बेसन का घोल बहुत पतला और ना ही बहुत गाढ़ा हो)पकोड़े के घोल से थोड़ा सा पतला रखे।
- 3
2-3 बूंद पीले रंग का फूड कलर डाल कर बेसन के घोल को अच्छी तरह से फेट कर 8-10 मिनट के लिए ढक रख दे।
- 4
अब हम चाशनी तैयार कर लेते है एक पैन या कड़ाई में पौना कप चीनी और 1/2 कप पानी डाल कर चीनी को घुलने तक मीडियम आंच पर पकाएं।
- 5
हमे चाशनी में तार की आवश्कता नहीं है बस चाशनी हल्की सी चिपचिपी हो जाए इतना ही पकाना है।
- 6
2-3बूंद पीला रंग का फूड कलर डाल कर मिक्स करे और फिर गैस बंद कर दे।
- 7
कड़ाई में तेल या घी डाल तेज आंच पर गरम करे फिर थोड़ा थोड़ा बेसन का घोल डाल कर बूंदी झारे की सहायता से बूंदी बना ले।
- 8
अच्छी गोल गोल बूंदी बनाने के लिए गैस की आंच तेज रखे और झारे को हल्के हाथों से टैप करते रहे। हमे लगभग 1मिनट ही बूंदी को तेल तलने है
- 9
और फिर तेल से निकाल ले और एक छलनी में रख दे ताकि एक्स्ट्रा तेल निकाल जाए।इसी तरह सारी बूंदी बना ले।
- 10
तैयार चाशनी यदि ठंडी हो गई हो तो हल्की सी चाशनी गरम कर ले और दरदरी कूटी इलायची डाल कर मिक्स करे।
- 11
सारी तैयार बूंदी को हल्की गरम चाशनी में डाल कर मिक्स करे।
- 12
खरबूज़े के बीज डाल कर मिक्स करे और बूंदी को 10मिनट के लिए ढक कर रख दे ताकि बूंदी सारी चाशनी सोख ले।
- 13
लगभग 10मिनट के बाद जब बूंदी सारी चाशनी सोख ले फिर थोड़ी थोड़ी बूंदी लेकर अपनी पसंद के अनुसार छोटे या बड़े गोल गोल बूंदी के लड्डू बना ले।
- 14
हमारे बूंदी के लड्डू तैयार है सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




























कमैंट्स (12)