चीजी फ्लावर समोसा

चीजी फ्लावर समोसा
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा में अजवाइन, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लेते हैं। गुनगुने पानी से मैदा को पूरी के आटे जैसा गूँद लेते हैं और ढककर कुछ देर के लिए रख देते हैं।
- 2
एक कटोरे में आलू को मसाला लेते हैं, इसमें उबली मटर को हाथ से मसलकर मिलाते हैं, इसमें कटी हरी मिर्च, हरी धनिया, अदरक डालते हैं, सभी मसाले मिलाते हैं तथा कद्दूकस किया चीज़ भी डालते हैं। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर भरावन तैयार करते हैं.। भरावन की छोटी छोटी बॉल्स बना लेते हैं।
- 3
आटे को फिर से थोड़ी देर मसलते हैं। आटे को छोटी लोइयों में बाँट लेते हैं। तिपाई पर तेल लगाकर एक लोई को छोटी पूरी में बेल लेते हैं, पूरी बहुत पतली नहीं होनी चाहिए। इसपर बीच में आलू की बॉल रखते हैं और चित्र के अनुसार चार कट लगाते हैं।
- 4
चित्र के अनुसार समोसे को फोल्ड करते हैं।
- 5
इसप्रकार सभी समोसे तैयार कर लेते हैं।
- 6
एक कड़ाही में तेल गर्म करते हैं, तेल गर्म होने पर आंच धीमी मध्यम कर देते हैं, तेल में समोसे को इस प्रकार डालते हैं कि पहले ऊपरी भाग नीचे की तरफ रहे, इससे समोसे से भरावन बाहर नहीं निकलेगा। एक बार में चार -पांच समोसे तलने चाहिए। समोसे को समय समय पर पलट देना चाहिए। जब समोसा सुनहरा और क्रिस्प दिखने लगे तब तेल से बाहर निकाल लें। इसी तरह सभी समोसे तल लेते हैं। समोसो को हरी चटनी या इमली चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (10)