सूजी चॉकलेट केक (Suji chocolate cake recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मिक्सी के जार में दही, रिफाइंड और पाउडर चीनी डालकर 1 मिनट से भी कम चला लें। फ़िर सूजी, मैदा, नमक, कोको पाउडर, ईनो पाउडर, दूध और वनीला एसेंस डालकर रोक रोक कर 1 मिनट चलाए।
- 2
अब 10 मिनट रेस्ट करने रखे। और बाटी ओवन या तवे को लॉ फ्लेम पर गर्म होने रख दें।
- 3
10 मिनट बाद एक मोटे पंदे के बर्तन या कुकर में बैटर को डाले और 2 बार टप करे। अब ओवन में लॉ फ्लेम पर पकाने के लिए रखें।
- 4
20 मिनट बाद ढक्कन हटा कर ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
- 5
10-15 मिनट और पकने दें। फ़िर टूथ पिक डालकर चेक करें यदि वह साफ निकल कर आई है तो केक पक गया है नहीं आती हैं तो थोड़ा और पकने दें।
- 6
इसके बाद मोड़ को बाहर निकाल कर एक गीले कपडे से ढक दें।30 मिनट छोड़ दें उसके बाद केक को प्लेट में निकाल कर सर्व करें।
- 7
नोट:- गीले कपडे से ढक कर रखने से केक में मॉइश्चर बना रहता है और केक सॉफ्ट बनता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (8)