मुंबई स्टाइल ब्रेड सैंडविच (mumbai style bread sandwich recipe in Hindi)

मुंबई स्टाइल ब्रेड सैंडविच (mumbai style bread sandwich recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में आलू, मटर, शिमला मिर्च, हरीमिर्च, पनीर, टमाटर डालकर मिला लेंगे फिर नमक, लालमिर्च भी मिला देंगे और सैनविच के लिए स्टफ्फिंग तैयार कर लेंगे।
- 2
अब एक ब्रेड पर हरी चटनी लगा कर फैला देंगे और दूसरी ब्रेड पर केचप लगाकर फैलाएंगे। अब हरी चटनी वाली ब्रेड पर 2 च. स्टफ्फिंग रखकर फैला देंगे फिर ऊपर से चीज़ घिस कर फैला देंगे।
- 3
अब केचप वाली ब्रेड स्टफ्फिंग वाली ब्रेड के ऊपर रखकर हल्का दबा देंगे। अब गैस पर तवा गरम करेंगे और उसपर 1 च. तेल डालकर तवे को चिकना कर देंगे। अब तवे पर सैनविच रख कर सकेंगे फिर हल्का सा तेल सैनविच के ऊपर लगा देंगे और सैनविच को पलट देंगे। दोनों और से सैनविच को सुनेहरा कुरकुरा सेंक लेंगे फिर एक प्लेट में निकाल लेंगे। ऐसे ही दूसरा सैनविच भी शेक कर तैयार कर लेंगे फिर गैस बंद कर देंगे।
- 4
अब सैनविच को चित्रानुसार चार भाग में काट देंगे। फिर एक सर्विंग प्लेट में रखेंगे, ऊपर से भुजिया और हरी धनिया डालकर केचप या सॉस के साथ सर्व करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (3)