कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोलें। गाजर,पनीर,खीरा को कद्दूकस कर लें तथा प्याज,टमाटर,शिमला मिर्च को बारीक काट लें । इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर ब्रेड में लगाने के लिए अलग रख लें । मिक्सी के जार में हरी मिर्च, धनिया,अदरक,नमक,भुना जीरा, डालकर हरी चटनी तैयार कर ले।
- 2
उबले आलुओं तथा चुकंदर को कद्दूकस कर लें । इसमें गाजर,शिमला मिर्च,इच्छा अनुसार टमाटर,मूंगफली डालकर मिश्रण को अच्छी तरह गूंथ लें । इसमें कटलेट बनाएं ।एक प्लेट में ब्रेड का चूरा तथा सेवई का चूरा रखें । कटलेट को इससे अच्छी तरह लपेट कर 10 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
- 3
ब्रेड के स्लाइस में मक्खन लगाएं । एक स्लाइस पर हरी चटनी तथा दूसरी स्लाइस पर टमाटर सॉस लगाएं । इसके ऊपर ब्रेड के भरावन के लिए बनाए गए मिश्रण को लगाएं ।हरी चटनी के स्लाइस को ऊपर से लगाएं और इसे धीमी आंच पर सैंडविच मेकर में डालकर सैंडविच तैयार कर ले। एक कड़ाही में तेल गर्म करके कटलेट भी फ्राई कर लें ।इन दोनों को एक साथ परोसे यह चाय कॉफी के साथ और भी स्वादिष्ट लगता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स