कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आधा किलो कद्दू लेंगे कद्दू के छिलके उतारकर हम इससे बड़े बड़े टुकड़ों में काट लेंगे फिर हम 10 से 15 हरी मिर्च और लहसुन लेंगे
- 2
लहसुन और हरी मिर्च हम इन दोनों को एक साथ चॉपर में पीस लेंगे उसके बाद हम एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल गरम होने के लिए रख देंगे जैसे ही हमारा तेल गर्म हो जाएगा हम इसके अंदर राई और जीरे का छोंक लगाएंगे उसके बाद हम इसमें पिसा हुआ लहसुन और हरी मिर्च भी डाल देंगे और इसे चलाते हुए दो-तीन मिनट तक पकाएंगे
- 3
2 -3 मिनट बाद हम इसके अंदर हल्दी नमक सूखा धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डाल देंगे साथ ही आधा कप पानी भी डाल देंगे और इससे अच्छे से मिक्स करके दो से 3 मिनट तक पकाएंगे जैसे ही हमारा मसाला अच्छे से पक जाएगा तेल ऊपर दिखाई देने लगेगा हम इसके अंदर कटे हुए कद्दू डाल देंगे और इन सब को अच्छे से मिक्स करके इसका ढक्कन लगाकर इसे 5 से 7 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएंगे
- 4
5 से 7 मिनट बाद आप देखेंगे कि हमारा कद्दू अच्छे से पक चुका है अब हम इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल देंगे और गैस बंद कर देंगे अब हमारी कद्दू की सब्जी खाने के लिए बिल्कुल तैयार है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (4)