लौकी चने की दाल (Lauki chana dal recipe in hindi)

#box #c
लौकी चने की दाल भारत के सभी क्षेत्रों में लोकप्रिय है। वैसे अकेली लौकी की सब्जी ज्यादातर पसंद नहीं की जाती लेकिन चने की दाल उसे स्वादिष्ट बना देती है। बच्चे भी लौकी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते तो में चने की दाल के साथ बनाती हूं तो वो शोक से खाते है। और वाकई चने की दाल के साथ ये खाने में बहुत स्वादिष्ट भी लगती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
चने की दाल को आधा एक घंटा पहले भिगो दे ।
प्याज़ और टमाटर को अलग अलग चोपर में क्रश कर ले। ( एक दम बारीक पेस्ट नहीं बनानी है। - 2
अब कुकर में थोड़ा तेल गरम करने रखे उसमें एक तेजपत्ता डाले फिर उसमें प्याज़ वाला पेस्ट डाले और थोड़ा सा भूने फिर अदरक हरी मिर्च की पेस्ट डाले और प्याज़ गुलाबी हो जाय तब तक भूने
- 3
फिर टमाटर की पेस्ट डालकर थोड़ा भूने फिर उसके ऊपर लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी सब मसाले डालकर मिक्स करे और थोड़ा सा पानी डालकर 2 मिनट ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर पकाएं।(लौकी दाल जितनी ज्यादा तेल में मसालों के साथ पकेगी उतना ही अच्छा सब्जी का स्वाद आएगा)
- 4
मसाला अच्छे से भूनकर तरी प आ जाय फिर उसमें उसमे दाल को अच्छे से धोकर डाले और 2-3 मिनट धीमी आंच पर भूनें। फिर लौकी और नमक डालकर मिक्स करके धीमी आंच पर भूनें ।लौकी
- 5
लौकी दाल अच्छे से भून जाय। फिर आश्यकतानुसार पानी डालकर कुकर का दक्कन बंद करके मीडियम आंच पर तीन सीटियां होने तक पकने दे।।
- 6
दाल को चेक कर ले दाल अच्छे से गल गई है। फिर उसमें गरम मसाला और हरा डालकर मिक्स कर ले। सब्जी बनकर तैयार है।
- 7
गरमागरम सब्जी को रोटी, चपाती और चावल के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)