नो बेक बिस्कुट केक (no bake biscuit cake recipe in Hindi)

#learn
केक बच्चों और बड़ों सभी को पसंद होता है,लेकिन कई बार हम इतने बिजी रहते हैं कि चाहकर भी केक नहीं बना पाते,तो ऐसी सिचुएशन में आप बना सकते हैं ये नो बेक केक 🎂🎂
कल मेरे b'day पर मैंने यही केक बनाया जो खाने में बहुत टेस्टी बना और झटपट बन भी गया। तो चलिए इसे बनाते हैं.....

कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सामग्री को एकत्रित करें और बिस्कुट को हाथों से बड़ा बड़ा तोड़ लें।बटर को मेल्ट कर लें और केक टिन को ग्रीस करके बटर पेपर लगाएं।
- 2
Ab एक मिक्सिंग बाउल में पानी, पाउडर शुगर, कोको पाउडर डालकर मिलाएं। अच्छी तरह मिल जाने पर मेल्टेड बटर डालकर मिलाएं।
- 3
अब इस मिश्रण को थोड़ा थोड़ा करके टूटे हुए बिस्कुटमें डालते हुए हल्के हाथों से मिलाते जाएं। अच्छी तरह मिल जाने पर इसे केक टिन में डालकर स्पेचुला से एक सार करें और किसी कटोरी से हल्का हल्का दबाते जाएं।
- 4
Ab ise 3-4 घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में रखें।(मुझे केक जल्दी बनाना था तो मैंने इसे १.५ घंटे के लिए फ्रीजर में रखा था)
- 5
Choclate ganash--- ek बाउल में चॉकलेट तोड़कर डालें अब इसमें मलाई डालकर इसे माइक्रोवेव में या डबल बॉयलर से मेल्ट करें और मिला लें।(मैने डबल बॉयलर मैथड यूज किया है)
- 6
केक को फ्रिज से निकाल लें और इस पर चॉकलेट गनाश डालकर 1-2 बार टैप करें और वापस से फ्रिज में सेट होने के लिए रखें।
- 7
1 घंटे बाद निकाल कर इसे डि मोल्ड करें और गोल्डन, सिल्वर बॉल्स, मल्टी कलर स्प्रिंकल करें। फ्रेश चेरी लगाकर साइड से बिस्कुट का चूरा लगाएं।
- 8
केक बन कर तैयार है, कट करके सर्व करें।asp इसे अपने मनचाहे तरीके से भी डेकोरेट कर सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (18)