मसाला डोसा (Masala Dosa recipe in Hindi)

#pr
डोसा दक्षिण भारत की एक पारंपरिक और मशहूर डिश है जो पूरे भारत में लोकप्रिय है उसी तरह से यह डोसा आलू मसाला की फीलिंग कर बनाया जाता हैं इसे सांबर, मूंगफली और नारियल चटनी व लाल चटनी के साथ सर्व किया जाता है.यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है|
मसाला डोसा (Masala Dosa recipe in Hindi)
#pr
डोसा दक्षिण भारत की एक पारंपरिक और मशहूर डिश है जो पूरे भारत में लोकप्रिय है उसी तरह से यह डोसा आलू मसाला की फीलिंग कर बनाया जाता हैं इसे सांबर, मूंगफली और नारियल चटनी व लाल चटनी के साथ सर्व किया जाता है.यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है|
कुकिंग निर्देश
- 1
मसाला डोसा के बैटर के लिए चावल,दाल और मेथी दाना को एक साथ मिलाएं 4-5 पानी धोकर 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दें फिर पीस कर बैटर बना लेंगे और इस बैटर को रात भर के लिए किसी गर्म जगह पर रख देंगे. जिससे कि बैटर में अच्छी तरह फर्मेंटेशन हो जाए.
कम से कम 8-10 घंटे या रात भर रखने के बाद बैटर अच्छी तरह से तैयार हो जाता है.अब जब आप डोसा बनाने जा रहे हो तब बैटर में स्वाद के अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. - 2
आलू मसाला की तैयारी ••••
उबले आलू को बड़ा - बड़ा फोड़ लेंगे. हरी मिर्च,अदरक और प्याज़ को काट लेंगे. आलू का मसाला बनाने के लिए पैन में 2 चम्मच ऑयल गर्म कर लेंगे. ऑयल गर्म होने के बाद उसमें सरसों,राई और उड़द दाल, चना दाल को 10 सेकेन्ड फ्राई करेंगे फिर हींग और हरी मिर्च डाल देंगे लगभग 20 सेकेन्ड बाद अदरक करी पत्ता डालेंगे - 3
अब प्याज़ को डाल कर उसके पारदर्शी होने तक पकाएंगे फिर आलू, हल्दी,नमक आदि डालकर अच्छी तरह भुन लेंगे और डोसा के मसाले को तैयार कर लेंगे.
- 4
सांबर ••••
दूसरी तरफ सांबर बना लेंगे. यहां मैंने सांबर बहुत आसान तरीके से बनाया है.30 मिनट पहले से अरहर की भिगी दाल को कुकर में डालेंगे साथ में हल्दी पाउडर नमक और सांबर मसाला और मनपंसद कटी हुई सब्जियां डाल देंगे. - 5
कुकर में 3-4 सीटी आने के बाद गैस को बन्द कर देंगे और ठंडा होने के बाद कुकर खोलकर उसमें इमली का पानी मिला देंगे और पुनः दाल को 2 से 3 मिनट तक पका लेंगे. अब सांबर के बघार के लिए तड़का पैन में ऑयल गर्म कर राई/ सरसों चटका लेंगे फिर हींग और करी पत्ता डालकर उसे तड़कने देंगे फिर 1 चम्मच पानी में घुला सांबर मसाला और लाल मिर्च को बघार में डालकर 1 मिनट तक पकने देंगे फिर उसे दाल में मिला देंगे.2 मिनट दाल को और पका लेंगे. हमारा चटपटा सांबर तैयार है.
- 6
अब डोसे के बैटर में नमक मिलाकर अच्छे से फेट लेंगे फिर डोसा बनाने के लिए तवा गरम कर लें.अब घी डालकर चिकना कर लें फिर हल्का पानी छिड़क कर पोंछ देंगे और एक बड़े चम्मच या कलछुल की सहायता से तवे पर घोल को फैलाकर डोसे का शेप देंगे
- 7
जब बैटर थोड़ा सूख जाएं तब डोसे पर ऊपर और किनारों से घी छिड़के और चित्र अनुसार अच्छी सिकने दें फिर आलू का मसाला एक साइड पर रखें और रोल कर लें.इसी तरह सारे मसाला डोसा तैयार कर लेंगे.
- 8
आप आलू मसाला को डोसा पर रखकर उसे फोल्ड कर भी बना सकते हैं
- 9
क्रिस्पी और स्वादिष्ट मसाला डोसा रेडी हैं
- 10
आप इसे सांबर चटनी के साथ सर्व करें और आनन्द ले |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (55)