शाही पुलाव (Shahi Pulav recipe in Hindi)

#pr
ये सरलता से झटपट बना हुआ बासमती चावल, वेजिटेबल और ड्राई फ्रूट का खुशबूदार शाही पुलाव, सिंपल वन पॉट मील है। ये डिश की खासियत ये है की इसे ऐसे ही खा सकते है, बिना किसी साइड डिश के सर्व कर सकते है। चाहो तो साथ में रायता सर्व करें। त्योहार या पार्टी के वक्त बना सकते है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले डेढ़ कप पानी गरम करने रखें। उसमे एक छोटा चम्मच नमक और सारे खड़े मसाले डाले। अब भीगे हुए चावल डालके धीमी आंच पे ढककर पका ले। पानी सुख जाए तब गैस बंद करके, ढक कर रखें। जब ठंडे हो जाए तब दालचीनी, तेजपत्ता, चकरी फुल और बड़ी इलायची निकाल ले।
- 2
एक कड़ाई में तेल गरम करने रखें। उसमे आलू तल ले, अब प्याज़ ब्राउन होने तक तल ले। पनीर को गरम तेल में डालके तुरंत निकाल ले। काजू और बादाम तल ले।
- 3
एक कड़ाई में घी गरम करने रखें। उसमे जीरा डाले। जीरा फुल जाए तब अदरक लहसुन पीसा हुआ डालके थोड़ी देर भून ले। अब हरी मिर्च डाले।
- 4
अब आलू, प्याज,मटर, पनीर और एक छोटा चम्मच नमक डालके धीमी आंच पे दो मिनिट चलाते रहे। अब गरम मसाला डालके मिला ले।
- 5
अब उबले हुए चावल, काजू, बादाम, हरा धनिया और केसरवाला दूध डालके मिला ले। धीमी आंच पे ढककर 10 मिनिट रखें। अब गैस बंद करके थोड़ी देर रखें।
- 6
अब शाही पुलाव तैयार है। सर्व करें पुदीने के रायते के साथ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (24)