बरा घुगुनी (vada ghugni recipe in Hindi)

#pr
यह हमारी ओडिशा की पारम्परिक स्ट्रीट फूड मे से एक है बारिश के मौसम मे ठेले के पास खडे होकर इसको खाने का मजा ही कुछ अलग है इन दिनों कोविड के चलते कहीं बाहर जाना नेही होरहा तोह मैने घर पर ही बनाए
बरा घुगुनी (vada ghugni recipe in Hindi)
#pr
यह हमारी ओडिशा की पारम्परिक स्ट्रीट फूड मे से एक है बारिश के मौसम मे ठेले के पास खडे होकर इसको खाने का मजा ही कुछ अलग है इन दिनों कोविड के चलते कहीं बाहर जाना नेही होरहा तोह मैने घर पर ही बनाए
कुकिंग निर्देश
- 1
बरा बनाने के लिए उरड डाल को २ घंटे के लिए भीगोदे फिर अछेसे धोकर साफ करले और छान कर दरदरा पिस लिजीए फिर उसमे सूजी नमक और खाने का सोडा मिलाकर अछेसे फेंट कर एक घंटा ढककर फरमेंट होने के लिए रखे
- 2
एक घंटा बाद सूजी फुल कर डाल मे सेट होगया होगा फिर उसमे कटा हुआ प्याज़ हरी मिर्च और कडी पत्ता मिला लीजिए
- 3
कडाई मे तेल गरम करे हाथों मे थोड़ा थोड़ा डाल का मिश्रन ले चपटा करके गरम तेल मे डालकर निम्न मध्यम आंच पर कडक होने तक दोनों तरफ से तलते हुए डीप फ्राई करके निकाल ले
- 4
अब घुगुनी बनाने के लिए मटर को ३से४ घंटे भिगोदे,मटर फुल जाएगें तब धोकर कुकर मे नमक,हल्दी और चुटकी भर सोडा डालकर २ सीटी लगाले मध्यम आंच पर, मटर अछेसे गल जाए पर खुलकर घुल ना जाए यह ध्यान रहे
- 5
कडाई मे तेल गरम करके हींग, सूखी मिर्च और जीरा चटकाए,कटा हुआ प्याज़ डालकर भूनें, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भुने
- 6
फिर टमाटर और मिर्च पाउडर डालकर भूनें, जब मसाले अच्छे से भून कर नरम हो जाए तब गला हुआ मटर उसमे डालकर अच्छे से मिलाले और हरा धनियां व काली मिर्च पाउडर डालकर गैस ऑफ़ करदे
- 7
अब गरमा गरम बरा के उपर घुगुनी डाले उपर थोडे कटे हुए प्याज़ और सौंधा नमक छिड़क कर गरमा गरम सर्व करे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (2)