गुजराती कढ़ी(gujarati kadhi recipe in hindi)

#sc #week3 #dbw #TheChefStory #ATW3
नमस्कार, गुजराती कढ़ी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और बनाने में बहुत आसान। राजस्थानी या मारवाड़ी करी से इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है और यह उससे थोड़ी पतली होती है। गुजराती कढ़ी में हल्का सा मिठास होता है जिसके लिए गुड या चीनी का इस्तेमाल किया जाता है और यह उसे अन्य कहीं करी से भिन्न बनाती हैं।आज मैंने इसे थोड़ा अलग तरीके से बनाया है जिससे इसे बनाना और भी आसान हो गया है |

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में दही और बेसन डाल कर अच्छे से फेटेंगे। अब इसमें 1 गिलास पानी डाल देंगे। दही और बेसन को मिक्स करने के लिए आप मिक्सर का भी इस्तेमाल कर सकते हो।
- 2
अब हम इसमें हल्दी डालकर मिक्स करेंगे।
- 3
अब हम इस बाउल को गैस पर चढ़ाएंगे और लगातार चलाते हुए उसमें एक उबाल आने तक पकाएंगे। कढ़ी में जब एक बार उबाल आ जाएगा तब हम गैस की आँच को कम कर देंगे। अब हम इसमे नमक डालेंग।
- 4
कम आँच पर कढ़ी को 20 मिनट लगभग पकने देंगे। अब हम इसमे चीनी या गुड डाल देंगे।5 मिनट और पकने देंगे। अब गैस बन्द कर देंगे।
- 5
आइए अब कढ़ी में तड़का लगाएं😊😊
- 6
इसके लिए एक फ्रयइन्ग पेन या कलची को गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें तेल डालेंगे। तेल जब गर्म हो जाए तो हम इसमें हींग, जीरा, सरसों, करी पत्ता, हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और तेजपत्ता डालेंगे। जीरा चटक जाए तो गैस बंद कर देंगे और इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डाल देंगे।
- 7
बहुत ही स्वादिष्ट गुजराती कढ़ी बनकर बिल्कुल तैयार है। गरम गरम कढ़ी को रोटी, पराठे, फुलके या चावल के साथ सर्व करें और इसके खट्टे, मीठे और थोडे से तीखे स्वाद का आनंद लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)