क्रिस्पी बेबी कार्न चिली
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेबी कार्न को दो मिनट तक बायल कर ले फिर ठंडा करके उसमे मैदा, कार्न फलार, नमक और सारे मसाले मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर ले |
- 2
अब कढाई मे तेल गर्म करे और बेबीकार्न फ्राई करे फिर ठंडा करके दुबारा फ्राई कर ले इससे बेबीकार्न ज्यादा क्रिस्पी होगा |
- 3
अब दूसरे पैन को गर्म करे 2 चम्मच तेल डाले, तेल गर्म हो जाने पर सबसे पहले अदरक लहसुन डाले फिर प्याज और उसके बाद शिमला मिर्च डालकर तेज आन्च पर पकाए | अब उसमे नमक ऐड कर सारे सोस और विनेगर डाले फिर 1छोटी चम्मच कार्न फ्लार को पानी मे घोलकर डाले और अब फ्राई किया हुआ बेबीकार्न डालकर मिलाए और एक मिनट तक पकाए | क्रिस्पी बेबीकार्न चिली तैयार है |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12564806






कमैंट्स