गेहूं के आटे की पंजीरी (Gehu ke aate ki panjiri recipe in Hindi)

गेहूं के आटे की पंजीरी (Gehu ke aate ki panjiri recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कड़ाई में थोड़ा घी डालकर मखाने को कुरकुरा होने तक भून कर निकाल लें. फिर से थोड़ा घी डालकर किशमिश छोड़कर सभी डॉयफ्रूट्स डालकर हल्का लें और इसे भी निकाल लें.
- 2
अब कड़ाई में बचा हुआ घी डालकर आटा डालें और लगातार चलाते हुए अच्छी खुश्बू आने तक भून लें,या तब तक भूनें जब तक इसका रंग न बदल जाए.इसी समय आटे में भूनते समय ही इलायची पाउडर और किशमिश भी डाल दें.
- 3
अब इसे उसी थाली में निकाल लें,जिसमें सभी डॉयफ्रुट्स भून निकाले थे.अब आटे को पहले अच्छी तरह ठंडा होने दें,उसके बाद उसमें चीनी पाउडर या बुरादा डालकर अच्छे से हथेलियों की सहायता से मसाला कर चीनी को आटे में अच्छे से मिला लें.ध्यान रखे हमें आटे को अच्छे से ठंडा होने के बाद ही चीनी पाउडर मिलाना है,अगर हम गर्म में चीनी पाउडर मिलाएंगे तो चीनी पिघल जायेगी..
- 4
तो लीजिये तैयार है हमारा आटा पंजीरी, वैसे तो यह श्री कृष्णा जन्माष्टमी में कान्हा जी को भोग लगाने के लिए बनाया जाता है, लेकिन हम इसे कभी भी बनाकर खा सकते है... धन्यवाद...शुद्ध खाइये स्वस्थ रहिये..
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (2)