दाल का दुस्का, आलू टमाटर की सब्जी (Dal ka duska, aloo tamatar ki sabzi recipe in Hindi)

दाल का दुस्का, आलू टमाटर की सब्जी (Dal ka duska, aloo tamatar ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल,दाल सब एक बड़े बर्तन में रख के भिगो दें,8 घंटो के लिए,8 घंटे बाद अच्छे से धो के पीस ले।थोड़ा थोड़ा पानी डाल के।
- 2
अब पेस्ट 1 घंटे के लिए ढक कर रख दे।1 घंटे बाद पेस्ट में हींग अदरक लहसुन का पेस्ट,नमक, जीरा,डाल के अच्छे से मिला ले ।दुस्का बनाने के लिए पेस्ट तैयार ह ।
- 3
अब सब्जी बना लेते ह । आलू उबाल लें,और छिल ले ।एक कड़ाई चढ़ाये तेल डालें ।तेल गरम होने के बाद जीरा डालें,अब 2 प्याज़ बारीक कटी हुई डाले।सुनहरा होने तक भूने अब टमाटर पीस के डाले, नमक डालें,गरम मसाला,हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर डालें और अच्छे से भुने धीमी आंच में।5 मिनट तक।5 मिनट बाद आलू काट के डाले और 2 मिनट तक भूने । 2 मिनट बाद,2 गिलास पानी डाले और 10 मिनट तक पकाएं, मीडियम आंच में।10 मिनट धनिया पत्ती काट के डाल दे,सब्जी तैयार ह।
- 4
अब कड़ाई चढ़ाये तेल डाले,तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब इसमेचम्मचसे पेस्ट डाले,याद रहे आंच तेल ही होनी चाहिए नही तो आपके दुस्के भूलेंगे नही,एक दुस्का डाले फिर 1 मिनट बाद ही दूसरा दुस्का डाले नही तो पेस्ट आपस मे चिपक जाएगा,ऐसे ही सारे दुस्के बना ले,और गरम गरम सब्जी के साथ खाये।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (18)