सबवे स्टाइल सूजी बर्गर (Subway style suji Burger recipe in Hindi)

सबवे स्टाइल सूजी बर्गर (Subway style suji Burger recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में थोड़ा सा गुनगुना दूध में चीनी और यीस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसे 10 मिनट के लिए ढक कर रखें, यीस्ट एक्टिवेट हो जायेगा।
- 2
अब इसमें 100 ग्राम बारीक रवा और थोड़ा सा नमक डालें और इसका एक नरम आता गूंथ के टायर कीजिए।
- 3
अब इसमें थोड़ा सा तेल डाले और 10-15 मिनट तक अच्छे से गूंथ कर चिकना कर लें
- 4
एक तेल से ग्रीस्ड बाउल में इसे रखकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें, यह फूल कर दुगना हो जाएगा।
- 5
अब एक घंटे बाद इसे बाउल से निकालकर 2 मिनट तक फिर से गुंथे और इसके दो बराबर के हिस्से करके लंबा आकर देकर एक ग्रीस्ड केक टिन में रखे और उसपे कट्स लगाएं।
- 6
अब एस्पे ब्रश से मिल्क लगाएं।
- 7
अब इसे दक्कर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 8
यह फूल कर दुगना हो जाएगा फिर इसे 180°C पर 35 मिनट के लिए बेक करेंगे।
- 9
अब हम इसपर तेल से ब्रश करेंगे, इससे लोफ शायनी हो जायेगा।
- 10
अब हम इसको ठंडा होने देंगे और फिर इसे स्लाइस करेंगे ।
- 11
अब हम इसके लिए सालसा बनाएंगे, उसके लिए चीज़ चिली स्प्रेड और पास्ता पिज़्ज़ा सॉस और उबले हुए स्वीट कॉर्न डालकर मिलाएं।
- 12
अब हम कबाब के लिए मिक्सचर टायर करेंगे। उसके लिए उबले और मैश किए हुए आलू में बारीक सूजी,चावल का आटा, नमक, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं।
- 13
अब एक सींख में मिक्सचर लगाकर शैलो फ्राई करेंगे।
- 14
अब हम बर्गर बनाएंगे उसके लिए बर्गर के नीचे वाले बन पे सालसा लगाएंगे, उसपे कबाब रखेंगे और इसपर सारी सब्जियां लगाएं और थोड़ा सा चाट मसाला स्प्रिंकल करेंगे और उप्पर वाला बन लगाकर सर्व करें।
- 15
हमारा सबवे स्टाइल सूजी बर्गर परोसने की तैयार हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


































कमैंट्स (14)