कढ़ी पकौड़ा (Kadhi pakoda recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन दही डालकर अच्छे से फेंट लें फिर उसमें बेसन डालकर अच्छे मिला दे
- 2
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें मेथी सूखी लाल मिर्च और साबुत धनिया डालकर साथ में लहसुन डालकर हिलाएं फिर इसमें प्याज़ डालकर थोड़ा भूने फिर कटे हुए टमाटर हरी मिर्च अदरक डालकर अच्छे से हिला ले और उसमें नमक मिर्च हल्दी और गरम मसाला डालकर थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से मिला ले जब तक मसाला पक जाए दही बेसन का घोल डालकर इसको अच्छे से पका लें कड़ी को जितना पक्के की उतनी ही अच्छी बनेगी कड़छी को लगातार चलाना है ऊपर से सारा झाग खत्म हो जाए तो समझो आपकी कड़ी तैयार है
- 3
एक मैं तेल गर्म करें और एक बर्तन में प्याज़ हरी मिर्च और बेसन डाल दें और थोड़ा सूखा धनिया डालकर गोल गोल शेप के पकौड़े बना ले पकौड़े को कड़ी में डाल दे और दो-तीन मिनट के लिए पकने दें
- 4
एक पैन में एक चम्मच तेल डाल कर फिर उसमें कड़ी पत्ता डाल दे एक चम्मच कश्मीरी मिर्च डालकर अच्छे से गर्म कर ले और कड़ी के ऊपर डाल दे यह ढाबा स्टाइल कड़ी बन जाएगी ऊपर से हरा धनिया डालने आपकी पकौड़ा कढ़ी तैयार है यह खाने में बहुत टेस्टी बनती है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (16)