चावल के आटे की चकली
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले एक भगोने में पानी डालकर उबालें, पानी में जब उबाल आ जाए तो उसमें एक चम्मच तेल और सभी मसाले डाल दें और गैस बंद कर दें फिर उसमें चावल का आटा डालकर मिला दें और ढांककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 2
20मिनट बाद आटे को एक थाली में निकाल लें और थोड़ा सा सख्त डो लगाएं (अगर जरूरत लगे तो 1-2 चम्मच पानी डाल सकते हैं) फिर हाथों में तेल लगाकर आटे को चिकना करें।
- 3
फिर चकली बनाने वाली मशीन में तेल लगाएं और आटे को डाल दें, और एक प्लास्टिक बिछाएं और उस पर मशीन के द्वारा चकली बना कर डालें।
- 4
फिर कढ़ाई में तेल डालें और गर्म करें जब तेल गर्म हो जाए तो मध्यम आंच पर चकली को सुनहरा होने तक तलें, और टिसू पेपर पर निकाल लें।
- 5
इस तरह से सभी चकली तैयार कर लें, जब मन करे खाएं और सबको खिलाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12949528




कमैंट्स (4)