छोले भटूरे

छोले भटूरे
कुकिंग निर्देश
- 1
काबुली चने को भिगो दें।रात भर के लिए।
- 2
काबुली चने को दो आलू के साथ उबालें
- 3
२५० ग्राम मैदा, १०० ग्राम सूजी तेल के साथ अच्छी तरह से मिलाएं। ताकि तेल अधिक न लग सके।1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।इसे दही के साथ बहुत अच्छी तरह से मिलाएं।ताकि यह आटा बन सके।
- 4
इस आटे को एक तरफ रख दें।Bhature के लिए
- 5
अदरक और मिर्च के साथ टमाटर प्यूरी तैयार करें।मैं प्याज़ और लहसुन का उपयोग नहीं करता हूं। आप इसमें उपयोग कर सकते हैं।
- 6
एक पैन लें और तेल गर्म करें।जीरा डालो टमाटर प्यूरी डालें।इसे खूब भूने ।लगभग 2 चम्मच काबुली चना मसाला डालें।अच्छी तरह मिलाएं।लगभग 1 चम्मच गर्म मसाला जोड़ें।इसे अच्छे से भुने।2 आलू डालो।इसे अच्छी तरह से मैश करें।
- 7
काबुली चना पानी के साथ डालें।अच्छी तरह मिलाएं यदि आवश्यक हो तो प्रेशर कुकर में उबाल लें।अमचूर डालें अच्छी तरह मिलाएं।
- 8
इसे धनिया पत्ती से सजाएं।
- 9
एक पैन लें तेल गरम करें।आटे से लोइ लें।बेलन के इस्तेमाल से गोल आकार का भटूरा तैयार करें इसे गरम तेल में तलें।
- 10
इसे गर्मागर्म सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (5)