मटर का निगोना (Matar ka nimona recipe in Hindi)

Er. Amrita Shrivastava @amrita_1905
मटर का निगोना (Matar ka nimona recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मटर को उबालकर, दरदरा पीस लें और किनारे रखें
- 2
अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाइये, उसमें 1 चम्मच तेल डालिये और आलू को फ्राई कीजिये और किनारे रख दीजिये।
- 3
अब कडाही मे तेल गरम करें, और जीरा, तेज पत्ता,और हींग डाले। जैसे ही जीरा कडकने लगे, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाले।
- 4
अब कटी हुई प्याज़ डाले, और सुनहरा होने तक पकाएं।
- 5
टमाटर को पीस कर, प्यूरी बना लें, और इसमें मिलाएं। अब इसे 2-3 मिनट पका लें।
- 6
अब सभी मसाले डालकर मिला लें, अब इसे धीमी आंच पर 3-4 मिनट पका लें।
- 7
जब मसाला तैयार हो जाए तब उसमें पिसा हुआ मटर डालें और अपने अनुसार पानी डाल कर खौलाएं।
- 8
उसके बाद भुने हुए आलुओं को डाले और ढंककर धीमी आंच पर पकाएं।
- 9
एक बार जब यह हो जाए तब ऊपर से गरम मसाला मिला कर मिक्स करें। आपका निमोना तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13321084


















कमैंट्स (13)