लौकी की मुठिया
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से पानी से धोकर उसे हम छील लेंगे लौकी बिल्कुल भी मुलायम होनी चाहिए बीज वाली नहीं होनी चाहिए और उसे कद्दूकस करके रख लेंगे अब हम आटा बेसन और सूजी को छान लेंगे अब एक बड़ा बाउल लेंगे उसमें एक चम्मच तेल लौकी डालेंगे आटा बेसन सूजी डालेंगे और नमक मिर्ची अदरक गरम मसाला हल्दी सब कुछ डाल कर अच्छी तरह से उसे मिलाएंगे आटे की तरह सानना है लौकी में जो पानी छोड़ेगी उसी से हम पहले सानेंगे अगर आटे में पानी की जरूरत है तो फिर हम और पानी डालकर गीला डो बना लेंगे
- 2
अब उसे ढक कर आधे घंटे के लिए रख देंगे ताकि सूजी फूल जाए अब हाथों में तेल लगाएंगे और उसे एक बार फिर अच्छी तरह से मिक्स करेंगे और डो बनाएंगे अब एक भगवान है या कढ़ाई में पानी रख देंगे गर्म होने के लिए उसके ऊपर छन्नी रखेंगे और उसमें भी में भी तेल लगा देंगे ताकि यह चिपके ना अब हाथ से लंबे-लंबे सिलेंडर की तरह बनाकर उसे हम चलने पर रखकर ढक देंगे तकरीबन 40 मिनट
- 3
ढक्कन उठाकर चाकू से चेक करेंगे अगर उसमें चाकू साफ निकल आता है तो लो या बन गया है या तैयार हो गया है इसे अब हम निकाल लेंगे गैस को बंद कर देंगे और पीसेस में काट लेंगे
- 4
अब हम एक कढ़ाई में दो से तीन चम्मच तेल डालेंगे तेल गर्म होने पर उसमें राई के दाने डालेंगे जब वह चटकने लगे तब हम उसमें थोड़ी सी हरी मिर्च करी पत्ता और दो चम्मच सफेद तिल डालकर चलाएंगे
- 5
अब जब यह मसाला भूल जाए तब उसमें हम कटे हुए मुठिया को डाल देंगे और थोड़ा चला लेंगे ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला डाल देंगे ताकि यह थोड़ी चटपटी बन जाए फिर इसे हम हरी चटनी और टमाटर सॉस के साथ गरम गरम धनिया और करी पत्ता से गार्निश कर सर्व करेंगे
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (5)