पंजाबी चिकन (Punjabi Chicken Recipe In Hindi)

#ebook2020
#state9
#post1
पंजाब का खाना मतलब टेस्टी खाना, पंजाबी खाने का तो कोई भी मुकाबला नहीं होता है और अगर वह नॉन वेज डिश है तो फिर उसके कहने ही क्या तेज़ मसाले में पका हुआ चिकन खुशबूदार होने के साथ साथ स्वाद भी बहुत अच्छा होता है.
अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं तो फिर आपको एक अलग स्वाद देगा पंजाबी चिकन, यह घर पर ही बहुत आसानी से बना सकते, और सभी को बहुत पसंद आएगा.

कुकिंग निर्देश
- 1
चिकन पीस को अच्छी तरह धोकर उसमे सारे मसाले दही और 1/2 चम्मच तेल डाल कर अच्छे से मिक्स करके 30 मिनट के लिए मैरिनेट करने के लिए रख दे.
- 2
अब पैन में तेल डालकर गर्म करें, धीमी आंच पर रखें. जब तेल गरम हो जाए तब इसमें जीरा, दालचीनी, लौंग, तेजपत्ता और इलायची डालकर 15-20 सेकेंड तक भूनें. फिर प्याज डालें और भूरा होने तक पकाएं.
- 3
इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च कट के डालें और जब यह लगभग सुनहरा हो जाए तब इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर,धनिया पाउडर, गरम मसला पाउडर, कसूरी मेथी और 5 मिनट तक भूनें.
अब इसमें चिकन पीस डालें फिर नमक और तैयार किया गरम मसाला मिलाकर 5-7 मिनट तक पकाएं. - 4
इसके बाद एक कप पानी डालकर पैन का ढक्कन बंद कर हल्की आंच पर 20 मिनट तक चिकन पकने दें.चिकन से मसला तेल अलग हो जाये तो डिश तैयार है, उसके बाद आंच बंद कर दें और पंजाबी चिकन को धनिया पत्ति से गार्निश कर गरमागरम चावल, रोटी, पराठा के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स