गि्लड सूजी सैंडविच (Grilled Suji Sandwich recipe in Hindi)

#GA4 #week15 #Grilledsujisandwich हेलो दोस्तों आज मैं ले कर आई हूं आपके लिए ग्रिल सूजी सैंडविच की रेसिपी जो खाने में बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट और लाजवाब लगती है और बिल्कुल झटपट पर बनकर तैयार हो जाती है आइए देखते हैं इसे कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए|

कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी का सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सूजी दही और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और आधा गिलास पानी डालकर घोल में अच्छे से मिलाकर ढककर 15 मिनट के लिए सूजी को फूलने के लिए रख दें|
- 2
जब तक सूजी फूलती है तब तक आलू का मसाला तैयार कर ले तो आलू का मसाला तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालें और उसमे काला सरसों, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कड़ी पत्ता डालकर चटकने दे उसके बाद उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डालकर गुलाबी होने तक भून लें प्याज़ हल्की गुलाबी हो जाए तब उस में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करके डाल दे और प्याज़ के साथ मिला दे फिर उसमें सभी सूखी मसाले धनिया पाउडर लाल मिर्च का पाउडर नमक डालकर आलू के मसाले को अच्छी तरह मिक्स कर ले थोड़ी देर भूनने के बाद गैस बंद कर दें|
- 3
और ढेर सारी धनिया पत्ती आलू के मसाले में ऊपर से डालकर मिक्स कर दे फिर एक तवा गर्म करें मैंने ग्रिल पेन का इस्तेमाल किया है आप चाहे तो कोई भी तवे में इसे बना सकते हैं फिर ग्रिल पैन गर्म होते हैं उसमें एक चम्मच तेल डालें और सूजी का घोल जो ढक कर रखा है उसे निकाल कर एक चम्मच की सहायता मिला के एक चम्मच घोल तवे के ऊपर डालें और आलू की गोल टिक्की बना ले और सूजी के घोल के ऊपर रख दें एके के ऊपर फिर एक चम्मच सूजी का घोल डाल दे|
- 4
और एक ढक्कन से ढक दें ताकि सूजी अच्छे से पक जाए थोड़ी देर बाद ढक्कन हटाकर सूजी को दूसरी और भी पलट कर शेक ले धीमी आंच पर बस हमारा ग्रिल सूजी सैंडविच तैयार है आप इसे बीच में से काट दे और इसे किसी भी चटनी के साथ इंजॉय कर सकते हैं|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)