चुडा़ मटर(Chuda matar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चूडा़ को साफ कर 2-3 पानी से धुल लें और उसे एक बडे़ छन्नी मे रख दें ताकी बचा हुआ पानी निकल जाए।
- 2
अब मटर के दाने निकाल कर धुल लें।फिर कढाई गरम कर उसमे तेल गरम करें और जीरा का तड़का देंऔर मटर डाल दें।और जरा सा नमक डालकर ढक दें ।गैस को धीमा ही रखें।
- 3
अब हरी धनिया,हरी मिर्च, अदरक और गरम मसाला को मिक्सर मे थोडा़ पानी डालकर बारीक पीस लें।
- 4
अब मसाले को मटर मे मिक्स करें 1 मिनट तक चलाए और अब धुले हुए चूडा को मटर में मिला कर चलाए और जरुरत के अनुसार नमक और मिला लें।हरा और चटपटा चूडा़ मटर सर्व करने के लिए तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14433578








कमैंट्स