मेथी मटर मलाई (methi matar malai recipe in Hindi)

#Ga4 #week19 सर्दियों के समय में मेथी की भाजी और मटर दोनों ही बहुत अच्छे आते हैं और यह बहुत स्वादिष्ट भी लगते हैं मेथी और मटर दोनों के बहुत सारे व्यंजन बनते हैं और हर चीज़ का स्वाद बढ़ाते हैं आज हम बनाते हैं मेथी और मटर को एक साथ मेथी मटर मलाई के रूप में जिसे हम चपाती नान कुलचे किसी के भी साथ खाएंगे बहुत अच्छी लगती है इसलिए बनाते हैं बिना प्याज़ लहसुन के मेथी मटर मलाई

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मटर को हल्का सा भाप में पका लेंगे और मेथी को भी धो कर अच्छे से बारीक कटा लेंगे उसको भी हल्का सा भाप में पका लेंगे
- 2
अब एक कड़ाही में मक्खन लेकर या आप चाहे तो तेल भी ले सकते हैं इसमें हींग जीरा दालचीनी कालीमिर्च औरलौंग डालकर अच्छे से भून लेंगे
- 3
अब इसमें पिसे हुए टमाटर डाल देंगे और अच्छे से पका लेंगे अब इसमें थोड़ा गरम मसाला चौथाई चम्मच शक्कर डालेंगे
- 4
अब इसमें हम मलाई इसको अच्छे से फैट कर मिला लेंगे और साथ में चलाते जाएंगे ताकि मलाई फटे ना
- 5
अब इसमें मटर और मेथी जो हमने भाप में पका कर रखी थी मिला लेंगे और साथ में स्वादानुसार नमक भी मिलाएंगे और थोड़ा सा पनीर यदि आप चाहें तो इसमें हाथों से मसलकर मिक्स कर लें और 5 मिनट के लिए पकने रखते हमारे मेथी मटर मलाई तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)