प्याज़ की भुजिया (pyaz ki bhujiya recipe in Hindi)

#jpt
बरसात के दिन हो और शाम का समय में हल्की सी भूख हो उस समय गरम-गरम प्याज़ की भजिया जो झटपट बनने में तैयार हो जाए उसको चाय के संग खाने का मजा अहाः क्या लूत्फ देता है

कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज को छीलकर धो लें फिर उसके लंबे लंबे लच्छे काट लें उसको एक बाउल में रखें उसमें बेसन डालें आप चाहे तो इसमें दो चम्मच तेल भी मिला सकते हैं इससे पकौड़ी बहुत क्रिस्पी व स्वादिष्ट बनती है इच्छा हो तो दो चम्मच चावल का आटा या सूजी भी मिला सकते हैं
- 2
उसके बाद उसमें लाल मिर्च हल्दी पाउडर अजवाइन काला नमक व नमक हींग सभी चीजें मिलाएं उसको अच्छे से मिक्स करें फिर इसमें अमचूर पाउडर और हल्का सा गरम मसाला मिलाए इसमें पानी नहीं डालना है
- 3
प्याज और नमक की नमी से ही बेसन उसमें मिक्स हो जाएगा इसको ना ज्यादा गाढा ना ज्यादा पतला रखना है तुझको हल्का सा फेट ले अगर आपको जरूरत है तो चम्मच से पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार करें फिर कढ़ाई में तेल गर्म करके इसकी पकौड़ी डालें और गुलाबी होने पर इस को पलट दे
- 4
5 मिनट बाद फिर से इसको दूसरी तरफ से पलट के शेक लें इस तरह से पूरी तरह से गुलाबी सिक जाने पर इसको प्लेट में निकाल ले और फिर से हरी लाल चटनी व चाय के संग सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स