खांडवी (Khandvi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में बेसन, दही,पानी, नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर के धोल बना ले।
- 2
अब उसे गेस पर धीमी आंच पर पकाएं और लगातार हिलाते रहें ताकि उसमे गठे ना पड़े।
- 3
अब जब पक जाए और थोडा ट्रांसपेरेंट हो जाए तब उसे एक थाली के उपर फैला दे ये जब गरम हो तभी फैलाना है ठंडा होने पर ये फैले गा नहीं।
- 4
अब उसमे लंबा कट लगाकर रोल कर लीजिए।
- 5
अब एक तड़का पेन में तेल गरम करें और सरसो डाले सरसो अच्छी तरह चटकने लगे तब करी पत्ता ओर हींग डाले फिर इस तड़के को बनाई हुई खांडवी पर डाले।
- 6
अब उसे एक प्लेट में निकाल कर ऊपर से हरा धनिया और नारियल का छीन डालकर ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15656665




कमैंट्स (2)