महाराष्ट्र स्पेशल भिंडी भाजी (Maharashtra style bhindi bhaji recipe in Hindi)

Meenakshi Verma( Home Chef) @vegetarianzaika_01
महाराष्ट्र स्पेशल भिंडी भाजी (Maharashtra style bhindi bhaji recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सामग्री को एकसाथ रखें भिंडी को धोकर कपड़े से सूखा लें आधा इंच लम्बे टुकड़े में काट लें।
- 2
पैन में एक चम्मच तेल डालें और सिम फ्लेम पर गरम करें तब एक बॉउल में भिंडी, बेसन, थोड़ी हल्दी, नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं अब तेल में डालकर ३-४ मिनट तक सिम फ्लेम पर भूनें मूंगफली को दरदरा कूट लें।
- 3
अब भिंडी निकाल कर एक बॉउल में रखें अब पैन में २ चम्मच तेल डालें गरम होने दें जीरा, सरसों दाना डालकर चटकाएं करी पत्ता, लहसुन, हरी मिर्च भूनें फिर प्याज़ डालकर मिलाएं और भूनें।
- 4
अब सारे मसाले डालकर भूनें भिंडी, नमक डालकर मिलाएं और बनने तक पकाएं।
- 5
अमचूर पाउडर, मूंगफली डालकर मिलाएं और १ मिनट तक और भूनें।
- 6
स्वादिष्ट भिंडी बनकर तैयार है परांठे, रोटी, दही के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16151941



















कमैंट्स (10)