सिन्धी करी (Sindhi curry recipe in hindi)

@ Chef Lata Sachdev .77 @nitya7066
सिन्धी करी (Sindhi curry recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 4 चमच तेल डाले बड़े कुकर मे और 1 चमच मेथी दाना,1 चमच जीरा डाल कर 4,5 चमच बेसन डाल कर भूने ।जब कलर ब्राउन हो जाये तब 4,5 गिलास पानी डाले ।और गैस फुल मे उबाले इसको घुमाते हुये।
- 2
अब सब सब्जिया को काट ले ।भिन्डी,को तल कर निकाल ले,कुनदरु को भी तल ले,
- 3
जब बेसन का पानी अच्छे से उबल जाये तब मुनगा,टिण्डा,आलू जो काट कर रखे है वो डाल दे ।और नमक 2 चमच,2 चमच लाल मिर्ची,और 1 चमच हल्दी डाल दे । फिर सीम मे 100 मिनट उबलने दे ।
- 4
10 मिनट बाद भिन्डी तली वाली और कच्चा आम भी डाल दे (इसमे आप मटर,गोभी भी डाल सकते है)10 मिनट के बाद इमली को मसाला कर डाल दे पल्प ।
- 5
अब 1 छोट्टा पेन रखे और 2 चमच तेल डाले फिर 2 चमच काली सरसो,2 चमच जीरा,2 लाल मिर्ची,और करी पत्ता डाल कर करी मे तड़का दे दे।लिजिये स्वादिष्ट सिन्धी करी तैयार है ।इसे आप चावल के साथ खाये ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16305001

















कमैंट्स (8)