मलाई कोफ्ता(malai kofta recipe in hindi)

मलाई कोफ्ता(malai kofta recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले के कोफ्ते की ग्रेवी तैयार करेंगे एक पेन गैस के ऊपर रखेंगे और उसमें थोड़ा सा देसी घी डालकर मैदा डालेंगे और उसको हल्का सा रोस्ट कर लेंगे।
- 2
पैन में दूध डालकर के अच्छे से चलाएंगे ताकि उसमें लम्स ना पड़े और लगातार चलाते रहें धीमी आंच में थोड़ी सी चीनी डाल दे एक चम्मच गरी का बुरादा डाल दे गरम मसाला लाल मिर्च काली मिर्च अच्छे से चलाएं।
- 3
थोड़ी मलाई और खोया ग्रेवी में मिला दे ग्रेवी हमारी बनकर तैयार हो गई है अब हम गैस बंद करके ग्रेवी को ढक कर के रख देंगे।
- 4
आपको फ्टी तैयार करने पनीर को कद्दूकस कर लें कद्दूकस करने के बाद पनीर में गरी का बुरादा मिला दे थोड़ा सा नमक मिला दे थोड़ा सा पीसी चीनी डालकर हल्के हाथों से चलाएं।
- 5
मिश्रण में थोड़ा सा इलायची पाउडर भी डाल कर के चला ले अब इसके गोल-गोल कोफ्ते बना करके जिस प्लेट में आपको सर्व करना है उस पर रखते जाएं और ऊपर से गरम गरम ग्रेवी डालें और सर्व करें।
- 6
फ्रेश मलाई को अच्छे से फेंट लेंगे और ऊपर से डालेंगे तो लीजिए हमारा झटपट मलाई कोफ्ता बनकर तैयार हो गया है एक बार बनाइए और बताइए कैसा बना है।
- 7
मैं तो जब जल्दी में होती हूं तो फट से मलाई कोफ्ता बना लेती हूं कोई गेस्ट भी आते हैं तो भी मैं यही बनाती हूं बहुत जल्दी बन कर तैयार होता है।
- 8
आपको कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (4)