आलू का शर्ला

आलू का शर्ला
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले कुकर में आलू और पानी डालकर 1 सीटी आने तक उबाल लें। ज्यादा नहीं उबालना। पालक, मेथी काट लें। आलू साबुत रखने हैं।
- 2
अब एक चौड़े बर्तन में उबले आलू, पालक, मेथी, बेसन, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी और थोड़ा पानी डालकर मिक्स करके गाढ़ा घोल बना लें। घोल ऐसा बने कि बेसन आलुओं पर लिपटा हुआ हो।
- 3
अब शैलो फ्राई करने के लिए पेन में थोड़ा तेल डालें।तेल गर्म होने पर कड़छी से घोल डालकर फैला दें।यदि घोल गाढ़ा होगा तो ठीक से फैलेगा। यदि पतला होगा तो बिखर जाएगा।
- 4
अब गैस मीडियम कर दें। इसे दोनों तरफ से क्रिस्पी कर लें। आलू भी अंदर क्रिस्पी हो जाएं।इसे प्लेट में निकाल लें।
- 5
अब इस पर कद्दूकस की हुई मूली डालें, हरी चटनी डालें, मीठी चटनी डालें, दही डालें। चाहे तो इस पर फिर से और चटनी डाल लें। आलू का शर्ला तैयार है। इसे खाने के लिए सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (19)