आटे का नान(Aate ka naan recipe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आटे को किसी बडे प्याले मे निकाल लीजिए, बीच से हटाकर थोडी जगह बनाकर उसमे बेकिंग सोडा, चीनी, नमक, दही,थोडा सा तेल डालकर मिला ले फिर आटे को मिलाते हुए गरम पानी डालते हुए एकदम नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिए,अब हाथ मे तेल लगा कर मसल-मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिए (आटे को चिकना करने मे 4-5 मिनट लगता है) गूथ हुए आटे ढककर गरम जगह पर रख दीजिए आटा 1-2 घटे मे फूल जाएगा और नान बने के लिए तैयार हो जाएगा
- 2
हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे को पंच कर लीजिए और पूडी के लोई के बराबर 7 लोई तोड़ लीजिए अब लोई को गोल कर के कपड़े से ढककर रख ले
- 3
तवा को गरम करने के लिए गैस पर रख दीजिए अब एक लोई उठाकर हल्का सा आटा लगाकर नान को गोल या ओवर शेप मे बेलकर कटा हुआ हल्का सा धनिया लगाकर फिर हल्के हाथ से बेलकर तैयार कर,ऊपर की तरह गाली कर दीजिए और गीले सरफेस को नीचे यानी की तावे की ओर करते हुए नान को तवे पर सिकने के लिए डालिए ऊपर की सरफेस हल्की सी डार्क होने पर तावे की हैंडल को पकडिए गैस फ्लैैम पर तवे को उलटा करके चारो तरफ से घुमाते हुए सेके और चित्ती आने तक लेकिन तवे को सीधा करके गैस की तरफ रखिए
- 4
कलछी की मदद से नान को निकालकर घी या मक्खन लगाकर किसी भी सब्जी के साथ परोसे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (6)