चने की चाट (Chane ki chaat recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
काले चने को 6-7 घंटे के लिए भिगो दें. भीगे हुए चने को कुकर मे डाले. साथ ही 1/2 चम्मच नमक, थोडी सी हल्दी और अदरक को कूट कर डाल दे. 1 गिलास पानी डालकर 2-3 सीटी ले लें.
- 2
चने उबलने के बाद जो इसका पानी निकलेगा उसको सूप की तरह पीने मे यूज कर सकते है (नोट- अदरक डालने से बहूत अच्छा टेस्ट भी आता है. और हेल्थ के लिए भी अच्छा है)
- 3
प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया सबको बारीक कट कर लीजिये. एक प्लेट मे चने डालिए. उसके ऊपर कटे हुए प्याज,टमाटर, हरी मिर्च डालिए. काला नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला नींबू का रस भुना जीरा डालिए. हरा धनिया डालिए सर्व कीजिये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12856863






कमैंट्स (8)