कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन को छानकर उसमें पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लेंगे अब उसमे 1 चम्मच गरम घी मिलाकर अच्छे से फेटेंगे कि कोई गांठ ना रह जाए अब बेकिंग सोडा मिलाकर 5 मिनट के लिए ढक कर रखेंगे।
- 2
एक पैन में चीनी और पानी को मिलाकर चाशनी बन ने के लिए रखेंगे।एक तार चाशनी नहीं बनानी है पर थोड़ी गाढ़ी जरूर बनाएंगे जब चाशनी तैयार हो तब उसमे केसर के धागे, इलायची पाउडर और खाने का रंग मिला लेंगे और ढक कर एक तरफ़ रख देंगे।
- 3
कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रखेंगे और एक कद्दूकस थोड़े मोटे छेद वाला लेंगे और इसको दोनों तरफ से घी लगा कर चिकना कर लेंगे अब बेसन के घोल को कद्दूकस में डालकर कढ़ाई के ऊपर ले जाकर हल्के हाथ से हिलाते हुए तेल में घोल को गिरने देंगे कद्दूकस के छेदों से घोल बूंदी के जैसे गोल गोल होकर तेल में गिरने लगेगा। अब इसको धीमी मध्यम आंच पर पकाएं और हल्का सुनहरा होने पर तेल से निकालकर चाशनी में डाल दें। पूरे घोल से इसी प्रकार बूंदिया बनाकर चाशनी में डालते जाए। बूंदिया चाशनी को सोख लेंगी। मीठी बूंदी तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (11)