दम अरबी

दम अरबी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अरबी को उबाल लें। फिर उबली हुई अरबी को छील कर कांटे की सहायता से उसमे छेद कर दें फिर एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम् करके उसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डाल कर उसमें अरबी डाल कर फ्राई करें 2 मिनट तक फिर एक बॉल में अरबी को निकाल लें।
- 2
अब हम ग्रेबी बनाते हैं। एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम करें फिर उसमें प्याज(बहुत छोटे-छोटे कटे हुए) डाल कर भूनें जब तक प्याज़ तेल न छोड़ने लगे।
- 3
फिर उसमें हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,अदरक लहसुन हरी मिर्च (बारीक कुटे हुए)और टमाटर(कद्दूकस किया हुआ),नमक स्वादानुसार डाल कर अच्छे से फ्राई करें और 4 मिनट तक ढककर पकने को छोड़ दे ।
- 4
अब कढ़ाई से ढक्कन हटा कर देखते हैं जब ग्रेबि तेल छोड़ दे तब ग्रेबी को चमचे से चलाते हैं और फिर उसमें फ्राई की हुई अरबी डालकर 2 मिनट तक चलाते हैं फिर 1/2कप दही और 2 कप पानी डालकर चलाते हैं और उसे 5 मिनट तक ढक कर पकने देते हैं।
- 5
अब कढ़ाई से ढक्कन हटाते हैं उसमें गरम मसाला डालकर चलाते हैं। अब दम अरबी तैयार है। अब सर्विंग बॉल मैं करके गरमा गरम सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (20)