सूजी के सैंडविच (suji ke sandwich recipe in Hindi)

सूजी के सैंडविच (suji ke sandwich recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले हम सूजी का घोल तैयार करेंगे। इसके लिए हम एक बाउल में सूजी, दही, नमक, सोडा, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर मिक्स करेंगे और पानी की सहायता से एक घोल तैयार करेंगे। 10 मिनट के लिए इसे ढक कर छोड़ देंगे। तब तक हम इसका भरावन तैयार कर लेंगे। आप चाहे तो इसके घोल में थोड़ा सा बारीक कटा हुआ प्याज़ भी डाल सकते हैं
- 2
भरावन बनाने के लिए गैस पर हम कढ़ाई चढ़ाएंगे और उसमें सरसों का तेल डालेंगे। तेल जब गर्म हो जाए तब हम उसमें थोड़ा सा जीरा डालेंगे और चटका लेंगे। अब हम इसमें एक तेजपत्ता, कसूरी मेथी, किसा हुआ अदरक और हरी मिर्च डालेंगे, आधे मिनट के लिए भुन लेंगे। हम इसमें उबले हुए मटर और आलू डालकर मिला लेंगे। अब हम इसमें सभी सूखे मसाले डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे। मसाला थोड़ा ठंडा होने के लिए रखेंगे।
- 3
अब हम एक तवा गर्म करेंगे और उस पर एक चम्मच की सहायता से थोड़ा सा घोल डाल कर थोड़ा फैला लेंगे। अब उस पर हम आलू का मिश्रण रखेंगे और ऊपर से फिर से थोडा घोल डालकर फैलायें। थोड़ा सा घी डालकर दोनों तरफ से सेंक लेंगे। आँच मध्यम रखेंगे हम चाहे तो सैंडविच, सैंडविच मेकर में भी बना सकते हैं लेकिन क्योंकि हम यहां सूजी का सैंडविच बना रहे हैं इसीलिए सैंडविच मेकर में कभी-कभी यह चिपक जाता है और तवे पर बहुत आसानी से बन जाता है।
- 4
लीजिए हमारा सूजी का स्वादिष्ट सैंडविच तैयार है। इसे बनाने में हमने घी और तेल का इस्तेमाल बहुत कम किया है, इसलिए यह खाने में स्वादिष्ट तो है ही साथ ही सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है। बच्चे बड़े सभी को यह बहुत पसंद आता है। एक बार यह सैंडविच बनाकर जरूर देखें और बताएं कैसा लगा। और हां दोस्तों, एक और जरूरी बात अगर आप बच्चों के लिए बना रहे हैं या तीखा कम पसंद करते हैं तो आप हरी मिर्च ना डालें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स