अरबी की कुरकुरी सब्ज़ी (Arbi ki Kurkuri sabzi recipe in hindi)

अरबी की कुरकुरी सब्ज़ी (Arbi ki Kurkuri sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम अरबी को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। और उसे कुकर में डालकर, 1 गिलास पानी के साथ 3 सीटी होने तक उबाल लें।
- 2
प्याज़, टमाटर हरी मिर्च और अदरक को बारीक टुकड़ों में काट लें |
- 3
अब अरबी के छिलके उतारकर रख लें।
- 4
एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर अजवाइन और जीरा डाल दें। जब जीरा तड़क जाए तब उसमें बारीक कटी हुई प्याज़, हरी मिर्च और अदरक डालकर प्याज़ के गुलाबी होने तक भून लें।
- 5
अब टमाटर डालकर भूनें जब टमाटर मुलायम हो जाए तब उसमें अमचूर को छोड़कर सभी मसाले डाल दें। और अच्छी तरह से मिलाकर भूनें।
- 6
अब इस मिश्रण को पेन से बाहर निकाल कर रख लें।उसी पेन में एक चम्मच तेल के साथ उबली हुई अरबी को क्रिस्पी होने तक भूनें।
- 7
अब भुना हुआ मसाला इसमें डालकर अरबी को अच्छी तरह से मिला दें। अब इसमें अमचूर पाउडर डालकर 5-7 मिनट तक भूनें। हमारी अरबी की कुरकुरी सब्ज़ी तैयार है।
- 8
गर्मा गर्म अरबी की कुरकुरी सब्ज़ी रोटी, परांठे या पूरी के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- आंवला की चटनी (amla ki chutney recipe in Hindi)
- पालक मूंग दाल कचौड़ी (palak moong dal kachodi halwai style recipe in Hindi)
- पालक,मटर,और सत्तू की कचौड़ी (palak matar aur sattu ki kachodi recipe in Hindi)
- पालक कचौड़ी (palak kachodi recipe in Hindi)
- मूंग स्प्राउट सलाद (moong sprouts salad recipe in Hindi)

















कमैंट्स