कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा में 1/4चम्मच नमक डालकर पानी से नरम आटा गूदे। अब 15 मिनट केलिए ढक्कर रक दे।
- 2
अब मोमोस की फिलिंग बनाने के लिऐ एक कॉटन कपड़े में पत्ता गोभी डालकर पानी निचोड़ निचोड़ कर निकाले।
- 3
अब पत्ता गोभी को एक बर्तन में डालकर उस मे प्याज,1/2चम्मच अदरक पेस्ट,काली मिर्च पाउडर,1 चम्मच तेल व नमक डालकर अच्छे से मिलाए।हमारा फिलिंग तैयार है।
- 4
अब आटे की छोटी छोटी लोई बनाकर पतली पूरी बनाये और इसमे1-2चम्मच स्टफ़िंग रखकर किनारे से उठाते हुए मोमोस बनाले।सभी मोमोस को इसी तरह बनाए।
- 5
अब पैन में तेल गरम करके सब मोमोस को माध्यम आंच पर तले।सब मोमोस को ठंडा होने दे।
- 6
अब तन्दूरी मोमोस बनाने केलिए एक बर्तन में दही,बेसन,लाल मिर्च पाउडर,1 चम्मच नमक, चैट मसाला,गरम मसाला,कसूरी मेथी,नीपु के रस,धनिया पत्ते,1 चम्मच अदरलहसुन पेस्ट,कला नामक,दही व सरसौं का तेल सब मिलाए।अब मोमोस इसमे डालकर हल्के हाथों से कोट करे।
- 7
अब बर्तन के बीच मे एक एल्युमीनियम फॉयल रखकर उसमे एक तुकड़ा गरम चारकोल रखे और उसके ऊपर घी डाले।अब बर्तन ढक्ककर15 रखे।
- 8
अब स्टोव के ऊपर एक ग्रिल रखे।मोमोस एक- एक करखे स्टिक में लगाकर गैस पर मध्यम आंच पर सेके।
- 9
अब मोमोस के ऊपर चैट मसला व नींबू का रस डालकर मन पसन्द चटनी के साथ सर्वे करें।
- 10
नोट:मोमोस के बीच कैप्सिकम कटा हुआ भी तंदूर मसाले में मिलाकर रख सकते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- आंवला की चटनी (amla ki chutney recipe in Hindi)
- पालक मूंग दाल कचौड़ी (palak moong dal kachodi halwai style recipe in Hindi)
- भंडारे वाली कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी (bhandare wali kaddu ki khatti meethi sabzi recipe in HIndi)
- पालक,मटर,और सत्तू की कचौड़ी (palak matar aur sattu ki kachodi recipe in Hindi)
- पालक कचौड़ी (palak kachodi recipe in Hindi)
















कमैंट्स (5)