हैदराबादी निजामी वेज हंडी (Hyderabadi Nizami veg handi recipe in Hindi)

हैदराबादी निजामी वेज हंडी (Hyderabadi Nizami veg handi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 500 मिलीलीटर पानी उबाल लें|
- 2
उसमे टमाटर, हरी मिर्च,लहसुन की कलियाँ,काजू,तेजपत्ता,अदरक और आधा चम्मच नमक डालकर 10 से 15मिनट तक उबाल लें|
- 3
जब मिश्रण ठंडा हो जाय तब मिक्सी में पीस लें
- 4
अब एक बरतन में पानी गरम करें और सारी सब्जियां,हल्दी और आधा चम्मच नमक डालकर अस्सी प्रतिशत तक पका लें|
- 5
अब एक कड़ाही में तेल और घी मिलाकर गरम करें,उसमे जीरा, अजवाइन डालें|
- 6
अब खड़े मसाले डालें और एक दो मिनट भूनें फिर उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें,प्याज डालें,अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और भूनें|
- 7
अब सभी सूखे मसाले डालें और टमाटर डालें और भूनें फिर उसमें जो ग्रेवी पीस कर रखी थी उसे डालकर भूनें|
- 8
अब इसमें फ्रेश क्रीम डालकर भूनें और भूनें फिर उसमें सभी सब्जियां डालकर चलायें|
- 9
अबक कप गरम पानी डालें,गरम मसाला और कसूरी मेथी डाले, स्वादानुसार नमक डालें और दो मिनट ढक्कन ढक कर पकाएं|
- 10
गरम गरम नान या पराठें के साथ परोसें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (4)